नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज Yash Dhayal एक बड़ी परेशानी में फंसते नजर आ रहे हैं। गाजियाबाद की एक महिला ने उन पर शादी का वादा कर कई साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज Yash Dayal एक बड़ी परेशानी में फंसते नजर आ रहे हैं। गाजियाबाद की एक महिला ने उन पर शादी का वादा कर कई साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल और महिला हेल्पलाइन 181 पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मामले में पुलिस से 21 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी है।
महिला का कहना है कि वह यश दयाल के साथ करीब पांच साल से रिश्ते में थी। इस दौरान यश ने शादी का वादा किया, लेकिन बाद में धोखा दे दिया। महिला का आरोप है कि यश दयाल ने रिश्ते में रहते हुए उससे पैसे भी लिए और उसे मानसिक रूप से परेशान किया। इतना ही नहीं, महिला ने यह भी दावा किया है कि यश दयाल का कई अन्य महिलाओं के साथ भी गलत संबंध थे।
महिला के पास यश दयाल के साथ बातचीत के चैट, वीडियो कॉल, फोटो और अन्य कई सबूत भी हैं। महिला का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया