Kolkata rape case

Kolkata के एक लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक कॉलेज का संविदा कर्मचारी और दो वर्तमान छात्र शामिल हैं।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मनोजीत मिश्रा (31 वर्ष), जैब अहमद (19 वर्ष) और प्रमित मुखर्जी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनोजीत मिश्रा पहले इसी कॉलेज का छात्र था और फिलहाल संविदा कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह कॉलेज के दिनों में छात्र संगठन से भी जुड़ा था, हालांकि वर्तमान में उसका किसी राजनीतिक दल से सीधा संबंध नहीं है। बाकी दोनों आरोपी अभी लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 70(1) (सामूहिक बलात्कार) और 3(5) (आपराधिक साजिश में शामिल होना) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top